Janjgir News : अमर सुल्तानिया को ‘सदस्यता श्री’ सम्मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जांजगीर चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024-25 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर नवा रायपुर में किया गया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमर सुल्तानिया को उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए ‘सदस्यता श्री’ सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से प्राप्त हुआ।



इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  Raipur Big News : श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित, जांजगीर-चाम्पा जिले का मामला, विस में उठा मुद्दा...

प्रदेशभर में इस अभियान के अंतर्गत 60 लाख 87 हजार 670 नए सदस्य बनाए गए। अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिला सदस्यता अभियान के आंकड़ों में प्रदेश स्तर पर पांचवें स्थान पर रहा, जो कि जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

श्री सुल्तानिया ने व्यक्तिगत स्तर पर भी हजारों लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन विस्तार में विशेष योगदान दिया। उनकी इस उपलब्धि पर शीर्ष नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह सम्मान न केवल उनके कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है, बल्कि पार्टी संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुसमुरा के उमाशंकर सॉ मिल को किया गया सील, कार्रवाई से हड़कम्प

error: Content is protected !!