Janjgir News : जहर सेवन करने से तरौद गांव के व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद गांव के रोहित कुमार यादव की जहर सेवन करने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. परिजन ने बताया कि रोहित कुमार यादव, शराब पीने का आदी था.

 



जानकारी के अनुसार, तरौद गांव के 65 वर्षीय रोहित कुमार ने घर में अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया, जिसे इलाज के लिए परिजन अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए. वहां गंभीर स्थिति होने पर रोहित कुमार यादव को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

यहां इलाज के दौरान रोहित कुमार यादव की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!