JanjgirChampa Arrest : राजस्व निरीक्षक से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने राजस्व निरीक्षक से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आरोपी अनिल कुमार पटेल को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी युवक, नैला चौकी क्षेत्र के पाली गांव का निवासी है.

 



पुलिस के मुताबिक, राजस्व निरीक्षक जागेश्वर सिंहानी ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि जब वे बलौदा के तहसील कार्यालय में सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पहुंचे थे, तभी आरोपी अनिल कुमार पटेल पहुंचा और चारपारा गांव के सीमांकन को गलत करने की बात कहते हुए उनसे से गाली-गलौज और जान से मारने को धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

साथ ही, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया. मामले की रिपोर्ट के बाद BNS की धारा 132, 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया था और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!