JanjgirChampa Arrest : शराब दुकान में घुसकर डरा-धमका कर रुपए एवं शराब की मांग करने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव से शराब दुकान में घुसकर डरा-धमका कर रुपए एवं शराब की मांग करने पर मारपीट करने वाले आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 251(2), 115(2), 333, 119(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट, SC/ST एक्ट सहित कई प्रकरण दर्ज हैं, आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के बाद किसी तरह का सुधार नहीं हुआ. इसकी वजह से आरोपी का गुंडा बदमाश फ़ाइल तैयार कर दी गई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

पुलिज़ के मुताबिक, मुकेश कुमार नायक ने बताया कि कोटमीसोनार गांव का आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर शराब दुकान में घुसकर रुपये और शराब मांगने लगा. जिसे नहीं देने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया. अकलतरा पुलिस ने आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!