Janjgir News : जांजगीर में राजस्व पटवारी संघ छग का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ, विधायक ब्यास कश्यप में हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के ऑडिटोरियम में राजस्व पटवारी संघ छग का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ और 7वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान प्रदेश भर के सभी जिलों से पटवारी पहुंचे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ब्यास कश्यप थे और अध्यक्षता राजस्व पटवारी संघ छग प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप ने की. यहां प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई. इस अवसर पर सेवानिवृत्त पटवारियों का भी सम्मान किया गया.

 



जांजगीर में पटवारियों ने सम्मेलन के बहाने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया है और सरकार के समक्ष कई लंबित मांगों को लाने की दिशा में फैसला लिया है. राजस्व पटवारी संघ छग के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप का कहना है कि पटवारियों की कई समस्या है, जिन्हें सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. सरकार को बरसों से समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है. इधर, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि पटवारियों के साथ हैं और उनकी मांगों पर समर्थन है. कई समस्याओं के बाद भी पटवारी कार्य में डटे रहते हैं, इसलिए सरकार को उनकी मांग पर ध्यान देना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से स्थापना दिवस बेहतर तरीके से मनाया गया, जहां प्रदेश भर से पहुंचे पटवारियों का समर्थन मिला.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!