JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब का परिवहन करते युवक को किया गिरफ्तार, 62.5 लीटर महुआ शराब, बाइक और मोबाइल आरोपी से जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शराब का परिवहन करने वाले आरोपी युवक महेश पटेल को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी महेश पटेल के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2), 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपी महेश पटेल, पामगढ़ के भुईगांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक महुआ शराब बिक्री के लिए बाइक से परिवहन कर रहा है. फिर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी महेश पटेल के कब्जे से 62.5 लीटर महुआ शराब, परिवहन में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल को जब्त करके आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : भाजपा बलौदा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में 8 सत्र हुए, अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण...

error: Content is protected !!