JanjgirChampa News : बम्हनीडीह में तिरंगा यात्रा निकाली गई, सक्ती के भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सक्ती जिला पंचायत की अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा और जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जहां सक्ती के भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, सक्ती जिला पंचायत की अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा और जांजगीर-चाम्पा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया मौजूद थे.

 



बम्हनीडीह में लंबी तिरंगा के साथ गलियों में यात्रा निकाली और देश भक्ति का जज्बा जगाया गया. बम्हनीडीह में निकाली गई तिरंगा यात्रा में अनेक स्कूल के छात्र-छात्रा शामिल हुए, जिनमें व्यापक उत्साह दिखा. तिरंगा यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

बम्हनीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर सभी ने उत्साह दिखाया और हजारों की संख्या में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारी की थी.

error: Content is protected !!