Kharod News : विगत 15 वर्षों से किया जा रहा इंदलदेव समिति द्वारा भंडारा का आयोजन

खरौद. छत्तीसगढ़ की काशी लक्ष्मणेश्वर महादेव की नगरी खरौद में कांवड़ यात्रियों का जत्था चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर ,पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न माध्यमों से एक दिन पूर्व ही रविवार को खरौद धाम में पहुंचते हैं, जहां श्रद्धालुओं के रुकने एवं भोजन (भंडारा)की व्यवस्था विगत 15 वर्षों से श्रावणी रविवार को श्रद्धा भक्ति के साथ इंदल देव सेवा समिति के द्वारा नि:स्वार्थ भाव से किया जा रहा है समिति के कार्य को देखकर नगर वासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही श्रावण माह तक चलने वाले मंदिर प्रांगण में रामायण गायन के कार्यक्रम को सुनने के लिए बाहर से श्रद्धालु भी अधिक से अधिक संख्या में आकर रुक रहे है। समिति के सदस्यो व सहयोगियों के द्वारा भोजन प्रसाद, ठहरने की व्यवस्था एवं आवश्यकता अनुसार डॉक्टरो के द्वारा दवा की व्यवस्था की जा रही है ।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!