Korba Fake Police Arrest : फर्जी पुलिस बनकर वसूली, 3 बदमाश गिरफ्तार, बांगो थाना क्षेत्र का मामला, …ऐसे पकड़ में आए बदमाश

कोरबा. बांगो थाना क्षेत्र के कोनकोना के पास पुलिस बनकर ट्रैक्टर ड्राइवर से अवैध वसूली करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. बदमाशों ने शराब के नशे में ट्रैक्टर ड्राइवर से 25 हजार का चालान कटने का भय दिखाकर पैसे मांगे थे. फिलहाल, बांगो पुलिस ने कोरिया पुलिस की मदद से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

दरअसल, कार सवार 3 बदमाशों ने पुलिस बनकर ट्रैक्टर ड्राइवर से अवैध वसूली की थी. लोगों ने मौके पर इस घटना का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वहीं बदमाशों ने ड्राइवर से 25 हजार रुपये चालान काटने का भय दिखाकर पैसे मांगे. आखिरी में 1 हजार में दोनों के मध्य सहमति बनी. इसके बाद, 400 रुपये कैश 600 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

जब पता चला कि वे लोग नकली पुलिस है, तब पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की पतासाजी की गई, जिन्हें बांगो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!