Korba News : पुलिस बनकर अवैध वसूली, 3 बदमाशों ने शराब के नशे में पैसे मांगे, बांगो थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा. बांगो थाना क्षेत्र के कोरकोमा के पास पुलिस बनकर ट्रैक्टर ड्राइवर से अवैध वसूली का मामला सामने आया है. यहां 3 बदमाशों ने शराब के नशे में पैसे मांगे, फिर वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

दरअसल, कार सवार 3 बदमाशों ने पुलिस बनकर ट्रैक्टर ड्राइवर से अवैध वसूली की है. बदमाशों ने ड्राइवर से 25 हजार रुपये चालान काटने का भय दिखाकर पैसे मांगे. आखिर में 1 हजार में दोनों के मध्य सहमति बनी. इसके बाद, 400 रुपये कैश 600 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए. जब पता चला कि वे लोग नकली पुलिस है, तब पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. शिकायत के बाद आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!