Korba News : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मानवीय पहल, 2 युवकों को मंत्री ने अपने वाहन से कटघोरा अस्पताल भिजवाया…

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मानवीय पहल सामने आई है. कटघोरा के सुतर्रा के पास घायल पड़े 2 युवकों को मंत्री ने अपने वाहन से कटघोरा अस्पताल भिजवाया है और CMHO को फोन कर त्वरित उपचार के लिए निर्देशित भी किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया है, यहां रायपुर से अपने निज निवास वीरपुर जाते समय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला जैसे ही सुतर्रा मोड़ के पास पहुंचा तो उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और 2 घायल युवकों को देखा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल अपने काफिले को रुकवाया और स्वयं घायल व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बिना समय गंवाए घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भिजवाया. वहीं कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी फोन कर घायल को त्वरित और समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं.

error: Content is protected !!