Pamgarh News : विधायक शेषराज हरबंश के प्रयास से पुल सहित 5 सड़क निर्माण कार्य के लिए 14.62 करोड़ की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति किया आभार प्रकट

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश के प्रयास से क्षेत्र के पांच सड़क निर्माण कार्य के लिए 14 करोड़ 62 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है. ज्ञात हो कि विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के दौरान विधानसभा पामगढ़ के विभिन्न प्रमुख मार्गो के निर्माण के लिए अनुशंसा पत्र विधायक शेषराज हरवंश के द्वारा प्रेषित किया गया था. इसमें बेल्हा से कुरियारी मार्ग पर कंजी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 428.55 लाख,नेवराबंद से बारगांव मार्ग लंबाई 2.90 किलोमीटर के लिए 394.92 लाख, लोहर्सी से खोरसी महानदी मार्ग लंबाई 3.11 किलोमीटर के लिए 362.47 लाख, झिलमिली नहर पार होते हुए भैंसों तक मार्ग लंबाई 0.70 किलोमीटर के लिए 89.65 लाख एवं मुड़पार ब से मुरली गांव तक मार्ग, लंबाई 1.40 किलोमीटर के लिए 187.09 लाख की राशि स्वीकृति की गई है.



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

इन कार्यों की स्वीकृति बजट में दी जा चुकी थी किन्तु प्रशासकीय स्वीकृति जारी नही हुई थी. लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव ने 14 अगस्त 2025 को उक्त कार्य की विधिवत् प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है. क्षेत्र के विभिन्न बहुप्रतिक्षित सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने विधायक शेषराज हरवंश के प्रति आभार प्रकट किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!