Champa Arrest : धारदार हथियार रखकर लोगों को डराने वाले 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने धारदार हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 2 आरोपी को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 नग हथियार को जब्त किया है. दोनों आरोपी, सत्यम दास महंत और प्रमोद दास महंत, चांपा के निवासी है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि दो युवकों के द्वारा अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डराया जा रहा है. पुलिस ने तत्काल दबिश दी और आरोपी सत्यम दास महंत, प्रमोद दास महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!