Saragaon Arrest : रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने वाले 2 आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा. सारागांव पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपए की मांग करने वाले 2 आरोपी समीर राठौर और धनेश्वर राठौर को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दुकान से सामान खरीदकर कार से घर जा रहा था, तभी समीर राठौर और धनेश्वर राठौर के द्वारा पीड़ित की कार को रुकवाया गया और गाली-गलौज कर शराब पीने के लिए रुपये की मांग की गई. पीड़ित के द्वारा रुपये देने से मना किया तो आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई. पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी समीर राठौर और धनेश्वर राठौर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

इधर, पुलिस ने रास्ता रोककर, गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने वाले आरोपी समीर राठौर और धनेश्वर राठौर को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!