Sakti Arrest : ट्रैक्टर एवं ट्यूबवेल की बैटरी की चोरी करने वाले 2 आरोपी और एक खरीददार को नगरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीनों आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. नगरदा पुलिस ने ट्रैक्टर एवं ट्यूबवेल की बैटरी की चोरी करने वाले 2 आरोपी राहुल सिदार, प्रेम दास महंत और खरीददार प्रेमशंकर गोंड़ को गिरफ्तार किया हैं और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पतेरापाली गांव के राकेश खैरवार ने बताया कि पंचायत की तरफ से लगे ट्यूबवेल की बैटरी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. इसके अलावा गांव के तारा सिंह नेताम, संतोष दास मानिकपुरी, देव सिंह गोंड़, संतोष पैकेरा के ट्रैक्टर की 4 नग बैटरी कुल 5 नग बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. इस तरह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जांच के दौरान पुलिस को बैटरी की चोरी करने वाले आरोपी राहुल सिदार, प्रेम दास महंत से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि चोरी की बैटरी को गांव के प्रेमशंकर गोंड़ को 4 हजार रुपये बेचकर 2-2 हजार को आपस में बांट लिए थे. पुलिस ने आरोपी खरीददार प्रेम शंकर गोंड़ और बैटरी की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों से बिक्री के 5 सौ रुपये को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!