Sheorinarayan Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चंद घण्टे में किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बुलेट जब्त, भेजा गया न्यायी रिमांड पर, पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अरविंद यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी अरविंद यादव उर्फ रिंकू के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 74 (i), (ii), 296, 115(2), 324(4) एवं पॉक्सो एक्ट 12 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी शिवरीनारायण का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता ने बताया कि आरोपी अरविंद यादव उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले जाने कोशिश कर था. वह बाइक में नहीं बैठी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी.
जांच के दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने चंद घण्टे में आरोपी अरविंद यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी से घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!