Sakti News: विश्व आदिवासी दिवस पर नगर में निकली भव्य रैली, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आदिवासी भाई-बहनों का स्वागत

सक्ती. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार के नेतृत्व में आज नगर में हजारों की संख्या में आदिवासी भाई-बहन पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर, गाजे-बाजे, डीजे की थाप और पारंपरिक कर्मा नृत्य के साथ भव्य रैली में शामिल हुए. रैली ने नगर में सांस्कृतिक माहौल बना दिया, जहां हर तरफ ढोल-मांदर की गूंज और नृत्य की ताल से वातावरण जीवंत हो उठा.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ अपनी ऑफिस के पास रैली में शामिल आदिवासी भाई-बहनों का भव्य पुष्पमाला पहनाकर और ठंडा पिलाकर गर्म जोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर संजय, मुकेश बंसल, अनुराग, गज्जू डालमिया, मोहन, सुमित शर्मा, राहुल अग्रवाल, कमल शर्मा सहित अनेक साथी उपस्थित रहे.

रैली नगर भ्रमण करते हुए बाजार ग्राउंड पहुंची, जहां विशाल आयोजन किया गया और आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और एकता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला. पूरा नगर आदिवासी दिवस के रंग में रंगा नजर आया.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!