Kisaan School : कलेक्टर और एसपी को किसान स्कूल से जुड़ी महिलाओं ने पहनाई हर्बल राखी, भाजियों के बीज से बनाई गई राखी, अफसरों ने की तारीफ…

जांजगीर-चांपा. बहेराडीह गांव के बिहान की दीदियों के द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ की 36 भाजियो के बीज तथा उनके रेशे की बनी हर्बल राखी कलेक्टर को खूब पसंद आई और दीदियों ने कलेक्टर समेत एसपी, जिला पंचायत सीईओ, डीएमएम को राखी बांधी.

 



बलौदा ब्लॉक के कुरदा कलस्टर अंतर्गत कुरदा के एफ एल सी आर पी रेवती यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव व पशु सखी पुष्पा यादव ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में केंद्रीय रेशम बोर्ड तसर अनुसन्धान, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन और किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ की 36 भाजियो के रेशे और उसके बीज से रंग बिरंगी आकर्षक राखिया बनाई जा रही हैं. बिहान की दीदियों द्वारा बनाई गई राखी कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एन आर एल एम के डीएमएम उपेंद्र दुबे को खूब पसंद आई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

10 अगस्त भोजली महोत्सव के न्योता को कलेक्टर ने किया स्वीकार

जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में 10 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू द्वारा आयोजित होने वाले भोजली महोत्सव में शामिल होने समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, जनप्रतिनिधि चुड़ामणि राठौर, रामाधार देवांगन, भागवत देवांगन, दीनदयाल यादव व बिहान की क्रेडर्स रेवती यादव, ललिता यादव, पुष्पा यादव एवं रुखमणि पाण्डेय के न्योता को कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, बिहान के डीएमएम उपेंद्र दुबे ने स्वीकार किया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!