Akaltara Arrest : बेल्ट एवं बाइक के क्लच वायर से मारपीट के मामले के 8 माह से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने बेल्ट एवं बाइक के क्लच वायर से मारपीट करने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी विजय सिंह, अजय नायक को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, खैरा गांव के कुलदीप खांडेकर ने बताया कि 2 मई को अपने दोस्तों के साथ बाइक से लटिया गांव जा रहा रहा था. रास्ते में एक अन्य बाइक सवार व्यक्ति से ठोकर लगने से विवाद होने पर विजय सिंह, अजय नायक उसके साथ गाली-गलौज की और बेल्ट, बाइक के क्लच वायर से मारपीट की थी. इसके बाद, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, अकलतरा पुलिस ने आरोपी विजय सिंह, अजय नायक को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!