Akaltara Big News : CMO के चैंबर में धरना पर बैठी अकलतरा नपा की अध्यक्ष, …इस वजह से नपा अध्यक्ष हुईं नाराज… नपा में गहमा-गहमी…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, CMO के चैम्बर में धरना पर बैठी हुई हैं. परिषद की बैठक में निर्णय की कॉपी और CCTV फुटेज देने की मांग कर रही हैं. CMO संजय सिंह द्वारा जानकारी नहीं देने पर नपा अध्यक्ष धरना पर बैठी हुई हैं. सीएमओ भी रात 10 बजे तक चैम्बर में मौजूद थे, लेकिन बाद में वे ऑफिस से निकल गए थे, लेकिन अध्यक्ष अभी भी वहीं बैठी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Suicide : युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, अकलतरा नगर पालिका में परिषद की बैठक हुई थी. नपा अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, परिषद की बैठक के निर्णय की कॉपी और CCTV फुटेज देने की मांग CMO से सुबह 11 बजे कर रही हैं, लेकिन CMO संजय सिंह द्वारा जानकारी नहीं देने पर नपा अध्यक्ष, CMO के चैम्बर में धरना पर बैठ गई हैं. फिलहाल, मामले में सीएमओ या प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन नगर पालिका में गहमा-गहमी बनी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Attack Arrest : जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

error: Content is protected !!