Sakti Big News : धुरकोट गांव के तालाब में कमल फूल निकालने के दौरान डूबे हाईस्कूल के सफाईकर्मी की मिली डेडबॉडी, DDRF की टीम द्वारा किया गया रेस्क्यू, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के धुरकोट गांव में हाईस्कूल सफाईकर्मी बसंत सारथी कमल फूल निकालते पानी में डूब गया था. इसके बाद DDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू करके डेडबॉडी को बाहर निकाला गया है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, धुरकोट गांव का बसंत सारथी, हाईस्कूल में सफाईकर्मी के पद पर पदस्थ था. कल 25 सितंबर को वह गांव के तालाब में कमल फूल निकालने गया था. इस दौरान वह तालाब में डूब गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर DDRF की टीम द्वारा खोजबीन की गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

आज फिर से तालाब में डूबे सफाईकर्मी की DDRF की टीम द्वारा खोजबीन के बाद सफाईकर्मी की डेडबॉडी मिली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!