Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में NSS का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया, NSS के स्वंयसेवकों को प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

सक्ती. अकलतरा के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में NSS राष्ट्रीय सेवा योजना का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई. कार्यक्रम में NSS के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी केडी वैष्णव, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जेके जैन सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

 



कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया गया कि किस तरह NSS के स्वयंसेवकों के द्वारा सामाजिक कामों में उनका योगदान रहता है एवं समाज के प्रति किस प्रकार से भावना रखनी चाहिए, इसके बारे में बताया गया. कार्यक्रम में NSS के स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

यहां NSS स्वयंसेवकों ने बताया कि कॉलेज में NSS का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया. पकरिया गांव में स्वच्छता रैली भी निकाली गई थी. इसके अलावा कॉलेज में भाषण, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना, समाज सेवा का एक माध्यम है. इससे समाज सेवा की भावना जागृत होती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!