Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय युवक दीपक गेंदले को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक गेंदले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी, मुंगेली जिले का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी. जांच के दौरान अकलतरा पुलिस ने मुंगेली जिले के बिरगहनी गांव से आरोपी दीपक गेंदले के घर से नाबालिग लड़की को बरामद करके आरोपी दीपक गेंदले को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!