Champa Murder News : पत्नी ने पति की हत्या की, वारदात के बाद पत्नी खुद पहुंची थाना, पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के मंझली तालाब के पास पत्नी ने पति के गला दबाकर हत्या कर दी है. वारदात के बाद आरोपी पत्नी दुर्गा थवाईत ने थाना पहुंची और पुलिस को हत्या करने की बात कही. इस बात को सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई. फिर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने पति सोमराज बढ़ई के शव को मर्च्युरी भिजवा दिया है. इधर, पुलिस ने आरोपी पत्नी दुर्गा थवाईत को हिरासत में ले लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

दरअसल, पेशे से ड्राइवर सोमराज बढ़ई ने चाम्पा की महिला दुर्गा थवाईत से शादी की थी. आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया है कि पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट करने से वह परेशान थी. आए दिन की मारपीट से परेशान होकर उसने अपने पति का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पत्नी दुर्गा थवाईत खुद थाना पहुंच गई. मामले में पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर आरोपी पत्नी दुर्गा थवाईत को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!