Janjgir Big News : खेत गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत, नैला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के बोड़सरा गांव में खेत गई महिला पर आकाशीय बिजली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, बोड़सरा गांव की जाम बाई खेत गई थी और खेत में वह अकेली काम कर रही थी, तभी हल्की बारिश हुई और आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में महिला आ गई. हादसे में महिला जाम बाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त दूसरे खेत में अन्य लोग काम कर रहे थे, जो तत्काल पहुंचे, लेकिन महिला की जान चली गई थी. मामले में मर्ग कायम कर नैला पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!