Janjgir-Sakti Big Update : महानदी में दिखा उपसरपंच का शव, कपड़े से हुई पहचान, 48 घण्टे से था लापता, कल सुबह शव को बाहर निकालेगी DDRF की टीम, सरपंच पति समेत 9 आरोपी हिरासत में… इस वजह से और इस तरह से हुई थी हत्या की वारदात… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-सक्ती. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव के लापता उपसरपंच महेंद्र बघेल का शव, सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के साराडीह गांव में महानदी में दिखा है. कपड़े से उसकी पहचान हो गई है. उपसरपंच, 48 घण्टे से लापता था. कल सुबह DDRF की टीम, महानदी से शव को बाहर निकालेगी. दूसरी ओर, बिर्रा पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर सरपंच पति राजकुमार साहू समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि पंचायत की राशि की बंदरबाट को लेकर यह हत्या की संगीन वारदात हुई है. अभी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है. कल मंगलवार 9 सितंबर को जब शव का पोस्टमार्टम होगा, तब पता चलेगा कि उपसरपंच की हत्या कैसे हुई थी ?

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

दरअसल, 6 सितंबर की रात 9:30 बजे करही गांव का उपसरपंच महेंद्र बघेल, अचानक लापता हो गया था. फिर 7 सितंबर को परिजन ने बिर्रा थानका में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और सरपंच पति राजकुमार साहू द्वारा अनहोनी करने का परिजन ने अंदेशा जताया था. इसी आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या कर शव को बरेकेल पुल से महानदी की फेंकने की जानकारी सामने आई. इस तरह पुलिस ने DDRF की मदद से महानदी में उपसरपंच महेंद्र बघेल के शव की तलाश शुरू की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद कुछ पता नहीं चला था. इसके बाद ड्रोन की मदद ली गई और दूर तक शव की तलाश की गई.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस दौरान आज देर शाम डभरा क्षेत्र के साराडीह गांव में उपसरपंच का शव दिखा. कपड़े से उसकी पहचान हो गई है, लेकिन रात होने की वजह और महानदी में पानी ज्यादा होने से DDRF की टीम, रात में शव को लेने नहीं जा सकी. अब कल सुबह शव को महानदी से बाहर निकाला जाएगा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल, बिर्रा पुलिस ने हत्या के आरोप में करही गांव के सरपंच पति समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!