JanjgirChampa Big News : सनकी पति ने पत्नी और अपनी 3 बेटियों की हत्या की, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, इस तरह से वारदात को अंजाम दिया… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना क्षेत्र के देवरी ग़ांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी देशराज कश्यप को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

 



दरअसल, देशराज कश्यप का 10 साल से मानसिक इलाज चल रहा है. 31 जुलाई को भी वह इलाज कराने बिलासपुर गया था. फिर रात में देशराज ने अपनी पत्नी मोंगरा, 3 बेटी पूजा, भाग्यलक्ष्मी और याचना की फावड़े से मारकर हत्या कर दी. उसने घटना को तब अंजाम दिया, जब सब सोए हुए थे. वारदात के बाद आरोपी देशराज, फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

कल 2 अगस्त को जब घर में कोई चहल-पहल नहीं दिखी तो सरपंच ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर का अंदर की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. घर पर 4 लाश खून से लथपथ पड़ी थी. घटना के बाद FSL की टीम बुलाया गया और जांच शुरू की गई. फिलहाल, आरोपी देशराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी देशराज की मानसिक इलाज 10 बरसों से चल रहा है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मामले में हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!