JanjgirChampa : आरोपी बाप-बेटे की गुंडागर्दी, पुलिस ने दोनों आरोपी का जुलूस निकाला, बदमाशों ने कहा, ‘गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है’, जेल से लौटते ही फिर की थी पिटाई, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने दोनों बदमाश बाप-बेटे का पहले भी निकाला था जुलूस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने सेमरा गांव में आरोपी बाप-बेटे का फिर जुलूस निकाला और बदमाशों से ‘गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है’ का नारा लगवाया. आरोपी कमलेश तिवारी और उसके बेटे दीपक तिवारी ने दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई कर दी. यह घटना में CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

3 दिन पहले इन दोनों बदमाशों ने दुकानदार के बेटे की पिटाई की थी. इसके बाद, पुलिस ने उस वक्त भी दोनों आरोपी का जुलूस निकाला था. फिर जमानत में जेल से आने के बाद दोनों आरोपी फिर मारपीट करने पहुंच गए. पुलिस ने आरोपियों के सख्त कार्रवाई की है और जुलूस निकाला है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

error: Content is protected !!