JanjgirChampa Arrest : 22 किलो 850 ग्राम गांजा का कार में परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में जेल, NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 22 किलो 850 ग्राम गांजा को कार में परिवहन करने वाले आरोपी बबलू कुमार साहू, अर्जुन चंद्राकर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट 20 (B), 29 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, बलौदाबाजार-भाठापारा जिले की नगर पंचायत लवन के रहने वाले हैं. जब्त गांजा की कीमत 4 लाख 74 हजार रुपये है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कार सवार 2 युवक गांजा का परिवहन कर रहे हैं. पुलिस ने घेराबंदी करके कार सवार आरोपी बबलू कुमार साहू, अर्जुन चंद्रा के कब्जे से 22 किलो 850 ग्राम गांजा और कार को जब्त करके दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!