Sakti Fraud FIR : रिटायर्ड आर्मी जवान के बेटे और उसके 2 अन्य दोस्तों ने फर्जी हस्ताक्षर कर 8 लाख रुपये बैंक से निकाले, ट्रेडिंग में लगाए रुपये को निकालने के चक्कर में की 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के गिधौरी गांव के रिटायर्ड आर्मी जवान के बेटे और उसके 2 अन्य दोस्तों ने फर्जी हस्ताक्षर कर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने मामले में फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने वाले रिटायर्ड आर्मी जवान के अरमान सिंह कंवर और उसके 2 अन्य दोस्त रॉकी महिलांगे, लाभेश साहू के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. लाभेश साहू, सकरेलीकला का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा हर मतदान केंद्र में गठन करेगा 'किसान मितान', पार्टी ने सम्भाग प्रभारी बनाए... देखिए सूची... इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी...

पुलिस के मुताबिक, अमर सिंह कंवर ने बताया कि वह 2024 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ है. सक्ती के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ज्वाइंट खाते के चेक में उसकी पत्नी का फर्जी हस्ताक्षर कर उसके बेटे अरमान सिंह कंवर, रॉकी महिलांगे, लाभेश साहू ने अलग-अलग डेट पर 3 लाख, 5 लाख कुल 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी कर 8 लाख निकालने वाले रिटायर्ड आर्मी जवान के बेटे अरमान सिंह कंवर और उसके 2 अन्य दोस्त रॉकी महिलांगे, लाभेश साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!