JanjgirChampa Big News : महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी CAF कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, शिवरीनारायण के माघी पूर्णिमा मेले में लगी थी ड्यूटी, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी CAF कॉन्स्टेबल इसहाक खलखो को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी CAF कॉन्स्टेबल इसहाक खलखो के खिलाफ BNS की धारा 64(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के बांसबहार गांव का रहने वाला है और वह छत्तीसगढ़ शस्त्र बल द्वितीय वाहिनी में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण में माघी पूर्णिमा मेले में कांस्टेबल इसहाक खलखो की ड्यूटी लगी थी, तब महिला के साथ आरोपी CAF कॉन्स्टेबल इसहाक खलखो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी CAF कॉन्स्टेबल इसहाक खलखो को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!