JanjgirChampa News : नवाचारी शिक्षक अमृत लाल साहू को मिलेगा राज्यपाल सम्मान आज, छात्र-छात्रा और स्कूल स्टाफ बेहद खुश

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह ब्लॉक के चोरिया गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता अमृत लाल साहू को 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर रायपुर में राज्यपाल सम्मानित करेंगे. शिक्षक अमृत लाल साहू की पहचान नवाचारी शिक्षक के रूप में है और उन्हें राज्यपाल सम्मान मिलने को लेकर छात्र-छात्रा और स्कूल स्टाफ बेहद खुश हैं.

 



शिक्षक अमृत लाल साहू, स्कूल में बेहतर पढ़ाई कराने के लिए जाने जाते हैं, वहीं वे SECRT समेत अन्य प्रकाशन द्वारा प्रकशित पुस्तकों के लिए भी सहयोग करते रहे हैं. वे कुशल ट्रेनर हैं और शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए मॉड्यूल भी बनाने में सहयोग किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

सबसे खास बात यह है कि शिक्षक अमृत लाल साहू, 1 सांल 2 माह बाद रिटायर हो जाएंगे, इसलिए राज्यपाल सम्मान को लेकर वे बेहद भावुक हैं. उनका कहना है कि सम्मान मिलने से उनमें खुशी है, वहीं और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!