JanjgirChampa Teacher Suspend : मिडिल स्कूल के शिक्षक को संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, शराब पीकर पहुंचा था BEO ऑफिस और…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के उदयभाठा गांव के शासकीय मिडिल स्कूल के शिक्षक अनिल टण्डन को संयुक्त संचालक ने सस्पेंड कर दिया है. निलंबन के बाद शिक्षक को नवागढ़ बीईओ दफ्तर में अटैच किया गया है. आपको बता दें, जिले में इससे पहले कई शिक्षकों को सस्पेंड किया जा चुका है.

 



दरअसल, उदयभाठा मिडिल स्कूल का शिक्षक अनिल टण्डन, नवागढ़ के बीईओ ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा था और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया था. इसके बाद, नवागढ़ बीईओ ने शिक्षक अनिल टण्डन पर कार्रवाई करने डीईओ और संयुक्त संचालक को प्रतिवेदन भेजा था. इसी आधार पर बिलासपुर के संयुक्त संचालक ने शिक्षक अनिल टण्डन को संस्पेंड कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!