Korba Teacher Suspend : जिले में शिक्षक पर फिर हुई कार्रवाई, शराब पीकर सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद DEO ने प्रधानपाठक को निलंबित किया, लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों पर हो चुकी कार्रवाई

कोरबा. जिले में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर जिला शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है, करतला ब्लॉक के परसाभाठा के स्कूल के प्रधानपाठक चंद्रपाल पैकरा का शराब पीकर सोते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है.

 



सबसे बड़ी बात है कि अगस्त माह में कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है, जिसमें 4 शिक्षक शराब पीकर पहुंचे थे और 1 शिक्षक अनियमित रूप से स्कूल पहुंचते थे. इस कार्रवाई से शिक्षकों में हडकम्प है. जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!