Sakti Big Breaking : गणेश विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नाला में डूबने से 2 लोगों की मौत

सक्ती. पोरथा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान नाला में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई. बड़ी घटना के बाद परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है.



दरअसल, पोरथा गांव के ग्रामीण कल 5 सितंबर को गणेश विसर्जन करने कोतरी नाला गए थे, जहां गणेश विसर्जन के दौरान सूरज चौहान, नाला में डूब गया था. उसे बचाने नाला में कूदे सुरेंद्र यादव भी पानी के बहाव में बह गया था. कुछ देर बाद डूबे सूरज चौहान की लाश कोतरी नाला के पास में ही मिल गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

लापता सुरेंद्र यादव की खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही थी. दूसरे दिन आज 6 सितंबर की शाम सराईपाली के नाला में लापता सुरेंद्र यादव की लाश मिली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

error: Content is protected !!