ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया गया

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 17 सितंबर 2025 को संस्था प्रांगण में विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित राकेश तिवारी जी द्वारा भगवान विश्वकर्मा के तैल्य चित्र के समक्ष पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई गयी। पूजा में संस्था के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संस्था के ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारियों द्वारा समस्त बसों एवं लौह उपकरणों की साफ-सफाई एवं पूजा की गई।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

संस्था संचालक आलोक अग्रवाल द्वारा विश्वकर्मा पूजा की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा गया कि- भगवान विश्वकर्मा ने भवनों, महलों, हथियारों और सिंहासनों का निर्माण किया था इसलिए भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकार कहा जाता है।

विश्वकर्मा पूजा के दिन कामकाजी लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित कामकाजी परिस्थितियों के लिए सच्चे मन से पूजा अर्चना करते है। उन्होनें समस्त संस्था कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। पूजा सम्पन्न होने के पश्चात् प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। पूजा कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ तथा ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

error: Content is protected !!