Janjgir Knife Attack Arrest : 2 युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी युवक को भेजा गया जेल, जांजगीर का मामला, जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के डबरीपारा वार्ड 16 में युवक शिवम यादव ने मोहल्ले के 2 युवकों आकाश यादव और राकेश यादव पर पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर दिया. हमला से दोनों युवकों को चोट आई है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

दरअसल, डबरीपारा में आकाश यादव और शिवम यादव के बीच पहले भी विवाद हो चुका है, जिसका काउंटर केस दर्ज है. इसके बाद, फिर विवाद हुआ तो शिवम यादव ने आकाश यादव और राकेश यादव पर चाकू से हमला कर दिया. हमला से दोनों को चोट आई है और जिला अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!