Janjgir News : पुलिस लाइन में हुई शस्त्र पूजा, एसपी विजय पांडेय ने मां भवानी और शस्त्र की पूजा की, ASP उमेश कश्यप और उदयन बेहार रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा हुई. यहां एसपी विजय पांडेय ने मां भवानी और शस्त्र की पूजा की. इस दौरान एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और उदयन बेहार मौजूद थे. शस्त्र पूजा के बाद एसपी विजय पांडेय ने आसमान में बंदूक से फायर भी किया, वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी फायर किया.

 



आपको बता दें, दशहरा के अवसर पर पुलिस द्वारा शस्त्र द्वारा पूजा करने की परंपरा है, जिसे जांजगीर में भी निभाई गई. एसपी विजय पांडेय ने कहा कि पुलिस के लिए शस्त्र और शास्त्र, दोनों महत्वपूर्ण है. शस्त्र पूजा की परम्परा पुरानी है, जिसे यहां निभाई गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इस मौके पर चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार, जांजगीर सीएसपी योगिताबाली खपर्डे, अकलतरा एसडीओपी प्रदीप सोरी, सिटी कोतवाली टीआई मणिकांत पांडेय, आरआई प्रदीप जोशी, शिवरीनारायण टीआई प्रवीण द्विवेदी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!