Janjgir News : बीएसपी के संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी आयोजित, पूर्व विधायक इंदु बंजारे समेत बीएसपी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…

जांजगीर. बहुजन समाज पार्टी बिलासपुर जोन इकाई के तत्वावधान में बामसेफ, डीएस-4 एवं बीएसपी के संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके “जीवन दर्शन” पर आधारित विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन 09 अक्टूबर 2025, दिन गुरुवार, समय प्रातः 11 बजे से स्थान शारदा मंगलम, कचहरी चौक, जांजगीर में किया गया.

 




इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं इंदू बंजारे, पूर्व विधायक, प्रदेश महासचिव एवं जोन प्रभारी बिलासपुर, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इंजी. रामेश्वर खरे, पूर्व विधायक एवं जोन प्रभारी बिलासपुर.
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि ने कांशीराम के जीवन संघर्ष, उनके मिशन “बहुजन एकता, आत्मसम्मान और राजनीतिक सशक्तिकरण” पर विस्तार से प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित


उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन लाया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीएसपी कार्यकर्ता, बामसेफ व डीएस-4 संगठन के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!