JanjgirChampa Accident Death : तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी, हादसे में बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के चंडीपारा में मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी. हादसे में ईश्वर जायसवाल की मौत हो गई है. घटना CCTV में कैद हुई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच कर रही है. बाइक में 3 युवक सवार थे, जिनमे से 1 युवक को मामूली चोट आई थी और 2 युवक भाग गए थे. पुलिस ने घटनाकारित बाइक को जब्त कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

दरअसल, चंडीपारा का बुजुर्ग ईश्वर जायसवाल, मेडिकल स्टोर की ओर पैदल जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे की तस्वीर CCTV में कैद हुई है. हादसे के बाद बुजुर्ग को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पामगढ़ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!