JanjgirChampa Arrest : छग के कई जिलों की पुलिस को छकाता रहा शातिर महाठग, 20 से ज्यादा ठगी की, आखिरकार अब पहुंचा सलाखों के पीछे… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शातिर महाठग पंचराम निषाद को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी ठग, कम कीमत पर छड़, सीमेंट और ईंट बेचने के बहाने ठगी करता था. शातिर ठग ने 5 से ज्यादा जिलों में 20 से ज्यादा ठगी की थी. पुलिस ने आरोपी ठग से 5 लाख 20 हजार की संपत्ति बरामद किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची, भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ग्राम पेंड्री में किसानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया

जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 थाना क्षेत्रों में की ठगी की घटना सामने आई. इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और 250 से अधिक CCTV खंगालने पर महाठग का पता चला. आरोपी ठग, बार-बार पहचान बदलता था और ठगी के दौरान बिना नम्बर की बाइक का इस्तेमाल करता था. आखिरकार शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गया, उसकी 5 से ज्यादा जिलों की पुलिस को तलाश थी. आरोपी पंचराम निषाद, मूलतः सक्ती जिले के चन्द्रपुर क्षेत्र का रहने वाला है और अभी महासमुंद जिले के सराईपाली में रह रहा था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बिहान की महिलाओ को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी, नगरदा में ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों के हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!