JanjgirChampa Big Update : छात्र-छात्राओं से पुताई कराने का मामला, आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए, इन्हें मिली जिम्मेदारी, DEO ने आदेश में यह लिखा… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. डोंगाकोहरौद गांव के आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर को हटा दिया गया है. उन्हें भुईगांव के स्कूल में भेजा गया है. उनकी जगह व्याख्याता वीरेंद्र देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है.



दरअसल, प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर द्वारा आत्मानंद स्कूल में छात्र-छात्राओं से पुताई कराने का मामला सामने आया था और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद, डीईओ अशोक सिन्हा ने प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर को हटाने और व्याख्याता विंरेंद्र देवांगन को प्रभारी प्राचार्य बनाने का आदेश जारी किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जैजैपुर पुलिस की हिरासत से भाग गया था आरोपी, ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 1 प्रधान आरक्षक और 3 आरक्षक निलंबित, एसपी ने जारी किया आदेश...

दूसरी ओर, अन्य शिकायतों पर प्रभारी प्राचार्य कुंजकिशोर पर विधिवत कार्रवाई करने DEO ने DPI को पत्र लिखा है. DPI के निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, आत्मानंद स्कूल में छात्र-छात्राओं से पुताई कराने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई की गाज गिरी है और उन्हें स्कूल से हटा दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

error: Content is protected !!