JanjgirChampa Big Update : रेस्क्यू करते एनीकट में फंसी DDRF की बोट, बोट में सवार थे नगर सेना के 4 जवान, बाल-बाल बचे, रस्सी के सहारे ऊपर आए जवान, रेस्क्यू कार्य अभी रुका, हसदेव नदी में पानी का है तेज बहाव, एनीकट के पास युवती का शव दिखा…

हरीश साहू
जांजगीर-बलौदा. देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में बहे 2 युवक और 1 युवती का रेस्क्यू करते वक्त एनीकट में DDRF की बोट फंस गई. बोट में नगर सेना के 4 जवान सवार थे, जो रस्सी के सहारे ग्रामीणों की मदद से ऊपर आए. राहत की बात रही, कोई अनहोनी नहीं हुई और चारों जवान, बाल-बाल बचे हैं. इस तरह मौके पर अभी रेस्क्यू कार्य रुका हुआ है, क्योंकि इंजन डैमेज हो गया है और जांजगीर से नया इंजन आने के बाद रेस्क्यू शुरू होगा.

 



हसदेव नदी में पानी का तेज बहाव है और रोज बारिश के बाद हसदेव नदी में जलस्तर बढ़ा है. दूसरी ओर, एनीकट के पास युवती का शव दिखा और तेज बहाव में चाम्पा की ओर शव बह गया. युवती के शव को अब कुदरी बैराज से बरामद किया जाएगा. इसके लिए चाम्पा पुलिस को सूचना दी गई है. इधर, बिलासपुर से SDRF की टीम को भी बुलाया गया है और इनके पहुंचने के बाद रेस्क्यू में तेजी आएगी. फिलहाल, पंतोरा उपथाना की पुलिस मौके पर है और युवक-युवती के परिजन भी पहुंच गए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

दरअसल, बिलासपुर से 2 युवक, 2 युवती और अकलतरा के अर्जुनी गांव से 1 युवक, देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे और शनिवार की शाम के वक्त हसदेव नदी में नहा रहे थे, तभी पांचों युवक-युवती बह गए थे. यहां अर्जुनी गांव के 1 युवक लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की युवती मोनिका सिन्हा, किसी तरह हसदेव नदी के बहाव से बाहर निकले थी. इस दौरान ग्रामीणों ने मदद की थी, वहीं बिलासपुर के 2 युवक अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और 1 युवती रेखा ठाकुर, हसदेव नदी में डूब गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

DDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया था कि एनीकट के पास बोट जाकर फंस गई और इंजन डैमेज हो गया है. ऐसे में अभी रेस्क्यू बंद है. अब बिलासपुर से SDRF की टीम का इंतजार है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!