JanjgirChampa Death : 65 वर्षीय बुजुर्ग की सांप के डसने से हुई मौत, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोरसी गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग फिरंगी लाल साहू की सांप के डसने से मौत हो गई. रेफर के दौरान इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है

 



जानकारी के अनुसार, खोरसी गांव का 65 वर्षीय फिरंगी लाल साहू, अपनी दुकान को बंद करने बाहर में रखे सामान को अंदर दुकान में रख रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया. इलाज के लिए खरौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. वहां गंभीर स्थिति होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था. फिर जांजगीर लाते वक्त रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!