JanjgirChampa News : शिवरीनारायण-तुस्मा की शराब दुकान के पास सड़क किनारे अवैध चखना सेंटरों को बंद कराने ग्रामीणों ने SP ऑफिस में सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण-तुस्मा की शराब दुकान के पास सड़क किनारे अवैध चखना सेंटरों को बंद कराने ग्रामीणों ने SP ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और शिवरीनारायण पुलिस पर अवैध चखना सेंटर वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. कार्रवाई नहीं होने से अवैध चखना सेंटर के संचालकों के हौसले बुलंद हैं.

 



शिकायत के अनुसार, शिवरीनारायण-तुस्मा के शराब दुकान के सड़क किनारे कई अवैध चखना सेंटर संचालित हो रहे हैं. शराब पीने वाले लोग सड़क पर ही बैठकर शराब पीते है. इसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और वाद-विवाद, गाली-गलौज होना पड़ता है. ज्ञापन में ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध चखना सेंटरों को संरक्षण दिया जा रहा है. इससे अवैध चखना सेंटरों के हौसले बुलंद हैं. स्थानीय लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर अवैध चखना सेंटरों को बंद कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!