Sakti News : दीपावली से पहले नगर पालिका में खुशियों की बौछार, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कर्मचारियों व स्वच्छता दीदियों को बांटी मिठाई व पटाखे, स्वच्छता दीदियों के चेहरे में दिखी खुशी

सक्ती. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दीपावली पर्व से पूर्व नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी. आज नगर पालिका परिसर में आयोजित स्नेहपूर्ण कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों को मिठाई एवं पटाखे का वितरण किया है.

 



कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने अध्यक्ष महोदय के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और कहा कि यह उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है. नपा अध्यक्ष अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि “नगर की स्वच्छता और सुंदरता इन मेहनती कर्मचारियों की बदौलत है, दीपावली की खुशियां तभी पूर्ण होंगी जब हर परिवार में उल्लास होगा.”

इसे भी पढ़े -  CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 9 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आसन्न निकाय को लेकर कांग्रेस ने पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!