JanjgirChampa Update News : हसदेव नदी के एनीकट में मिली थी अज्ञात महिला की लाश, मृतिका महिला की हुई पहचान, …यहां की रहने वाली थी मृतक महिला, नवागढ़ पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के भठली गांव में हसदेव नदी के एनीकट पर मिली अज्ञात महिला की लाश की पहचान रामिन बाई राठौर के रूप में हुई है. मृतिका महिला रामिन बाई राठौर, कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के धतूरा गांव की रहने वाली थी.

 



दरअसल, कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र के धतूरा गांव की महिला रामिन बाई राठौर 4 अक्टूबर को घर में बिना बताए चली गई. परिजन ने 6 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 7 अक्टूबर को हसदेव नदी में लाश बह रही थी, जिसे ग्रामीणों ने गोविंदा और तालदेवरी गांव में देखा था और ग्रामीणों को सूचना दी थी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इसके बाद, बम्हनीडीह और बिर्रा पुलिस सक्रिय हुई थी और शव को बरामद करने की कवायद हुई थी, फिर नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में एनीकट पर महिला का शव मिला था. इसके बाद, नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. शव की पहचान रामिन बाई के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र के धतूरा गांव की रहने वाली थी. मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!