Sakti Arrest : मड़वा गांव से महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी गौरीशंकर चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी गौरीशंकर चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मड़वा गांव में गौरीशंकर चौहान के द्वारा महुआ शराब बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब बेचने वाले आरोपी गौरीशंकर चौहान के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!