JanjgirChampa FIR : राहौद में महिला से मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद में महिला निशा श्रीवास से 3 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले पंकज देवांगन, हरीश देवांगन, रोहित देवांगन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, राहौद की निशा श्रीवास ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी. उसी समय पंकज देवांगन, हरीश देवांगन, रोहित देवांगन तीनों ने आकर गाली-गलौज की और मारपीट की. उसके चिल्लाने पर उसके पति और सास ने आकर बीच-बचाव किया उनके साथ भी तीनों ने मारपीट की. जान से मारने की धमकी देकर जमीन खाली करने को बोलने लगे. इधर, शिवरीनारायण पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!