Sakti News : छपोरा गांव में विराट दशहरा महोत्सव आयोजित, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया, सांसद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के छपोरा गांव में विराट दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू द्वारा रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुति दी गई. लोक गायिका आरु साहू ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े रही. विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू थे. छपोरा के भाठापारा गोठान मैदान में रावण का दहन किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

कार्यक्रम में भाजपा की जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू, वरिष्ठ समाज सेवक अमृत लाल साहू, जिला मंत्री लोकेश साहू, आयोजन समिति के सदस्य मालखरौदा सरपंच संघ अध्यक्ष एवं छपोरा गांव के सरपंच राजू साहू, छपोरा मण्डल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!